फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two students and two teachers locked the girl student in a room in almora

Almora: दो छात्रों व दो शिक्षिकाओं ने छात्रा को कमरे में किया बंद, पीड़िता ने कुलपति को सौंप ज्ञापन; लगाए आरोप

Sat, 17 May 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 May 2025 12:44 PM IST
सार

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के विधि संकाय की एक छात्रा ने परिसर की दो शिक्षिकाओं और दो छात्रों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन्होंने छात्रा को कमरे में भी बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Two students and two teachers locked the girl student in a room in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा एसएसजे परिसर के विधि संकाय की एक छात्रा ने परिसर की दो शिक्षिकाओं और दो छात्रों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन्होंने छात्रा को कमरे में भी बंद कर दिया। छात्रा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि 10 मई को विधि संकाय की दो शिक्षिकाओं और दो छात्रों ने जबरन उसे कमरे में बंद कर दिया, जहां उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वह किसी से मदद न मांग सके, इसके लिए उसका मोबाइल भी बंद कर दिया गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि डरा धमकाकर उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। 12 मई को एक बार फिर उसे परिसर बुलाकर धमकाया गया।

विज्ञापन

छात्रा ने आरोपी शिक्षिकाओं और छात्रों को तत्काल निलंबित करने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने, आंतरिक शिकायत समिति और अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण समिति के माध्यम से जांच कराने की मांग की है। छात्रा ने खुद की सुरक्षा और उसे मनोवैज्ञानिक सहायता देने की भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की ओर से मिली शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। परिसर निदेशक को मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।- डॉ. डीएस बिष्ट, कुलसचिव एसएसजे विवि अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed