फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two sewerage treatment plants will be built in Ramnagar with Rs 80 crores

Uttarakhand: रामनगर में 80 करोड़ से बनेंगे दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल निगम ने भेजी डीपीआर

Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

रामनगर में नालों का गंदा पानी साफ करने के लिए जल निगम 80 करोड़ रुपये से दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने प्लांट की डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

विज्ञापन
Two sewerage treatment plants will be built in Ramnagar with Rs 80 crores
रामनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में बना जल निगम का एसटीपी प्लांट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में नालों का गंदा पानी साफ करने के लिए जल निगम 80 करोड़ रुपये से दो नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने प्लांट की डीपीआर तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद इन प्लांटों में गंदे पानी को साफ कर सिंचाई नहरों में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

 

 

जल निगम ने गंदे पानी को स्वच्छ करने के लिए पिछले वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर के पास 40 करोड़ की लागत से सात एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट बनाया था। अब निगम अधिकारियों ने रामनगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए पूछड़ी और बेड़ाझाल में दो नए एसटीपी बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 80 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। 30 करोड़ की लागत से पूछड़ी में 1.5 एमएलडी और 50 करोड़ की लागत से बेड़ाझाल में आठ एमएलडी का प्लांट निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

प्लांट से ये होगा फायदा
पूछड़ी और बेड़ाझाल में ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के बाद इन क्षेत्रों के सीवर व नालों के पानी को साफ किया जाएगा। इसके बाद साफ पानी को बेड़ाझाल के प्लांट से हाथीडगर की नहर में छोड़ा जाएगा। पूछड़ी के प्लांट से शोधित पानी को कोसी नदी में छोड़ा जाएगा। इस पानी का इस्तेमाल किसान सिंचाई के लिए कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रामनगर में दो नए एसटीपी बनाने के लिए 80 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्ताव पास होने के बाद प्लांट को बनाने की तैयारी की जाएगी। -पल्लवी चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed