{"_id":"6a5d282618be35aeea0debb0","slug":"two-people-including-aisa-district-president-detained-for-posting-inflammatory-posts-on-social-media-nainital-news-c-418-1-ntl1014-8589-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर आइसा जिलाध्यक्ष समेत दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर आइसा जिलाध्यक्ष समेत दो हिरासत में
Mon, 20 Jul 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आइसा के जिलाध्यक्ष व आइसा नेता को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आइसा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और आइसा नेता गोविंद राजभर को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों से विस्तृत पूछताछ होने के उपरांत ही कार्रवाई के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
इधर आइसा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का भाकपा माले ने विरोध किया है। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली जाने के लिए निकले आइसा के नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने जा रहे छात्रों को रोकना और गिरफ्तार करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें पुलिस का इस्तेमाल विपक्षी आवाज और लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के लिए कर रही हैं।