फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two parties clash over minor issue in Ramnagar

रामनगर में मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष: जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाई आग, तीन घायल

Mon, 04 Dec 2023 02:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 04 Dec 2023 02:39 PM IST
सार

रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पत्थरबाजी के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आग लगा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ा और घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Two parties clash over minor issue in Ramnagar
ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के  क्षेत्र स्थित हिम्मतपुर ब्लॉक में मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पत्थरबाजी के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली को आग लगा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को पकड़ा और घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार की देर रात 11.30 बजे के आसपास बजरंग दल के किशोर शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ हिम्मतपुर ब्लॉक के पास खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हैं मुस्लिम समाज के एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बिगड़ गया मौके पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आगे गये। मारपीट के दौरान घरों पर पत्थरबाजी भी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पास में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पर आग लगा दी और खेतों में रखी पुराल के ढेर में को भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके में पहुंची और मामले को शांत किया। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया मौके पर कालाढूंगी, हल्द्वानी, बनफूलपुरा आदि थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई। स्थिति को काबू कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। मौके पर पुलिस वालों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed