{"_id":"6a70e8f6b87f77f3db0562a7","slug":"two-machines-yet-patients-are-in-distress-over-ultrasounds-haldwani-news-c-337-1-shld1032-135235-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो मशीनें, फिर भी मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो मशीनें, फिर भी मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए बेहाल
Tue, 04 Aug 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
03एचएलडी02पी- एसटीएच में खाली पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष।03एचएलडी02पी- एसटीएच में खाली पड़ा अल्ट्
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड जांच एक हफ्ते के लिए ठप हो गई हैं। अस्पताल में सरकारी और पीपीपी मोड पर दो अल्ट्रासाउंड मशीनें संचालित हैं। सोमवार को दोनों जगह रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
अस्पताल के सरकारी रेडियोलॉजिस्ट लंबे प्रशिक्षण पर बाहर गए हुए हैं। परिसर में पीपीपी मोड पर संचालित केंद्र के रेडियोलॉजिस्ट के भी अवकाश पर होने के कारण वहां भी जांच बंद रही। नतीजतन पूरे दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हुए और मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ा।
हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह ने बताया कि वह पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंचे थे लेकिन जांच बंद होने के कारण उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा। नीता ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें डॉक्टर के नहीं होने का पता चला।
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि सरकारी रेडियोलॉजिस्ट प्रशिक्षण पर हैं जबकि पीपीपी मोड पर सेवा दे रही आईएस हेल्थ केयर सर्विस के रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर गए हैं। इस मामले में फर्म के मैनेजर को नोटिस जारी कर रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।