फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two killed in road accidents in Ramnagar

रामनगर में हुए हादसों में दो की मौत

Sun, 05 Nov 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sun, 05 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents in Ramnagar
रामनगर में हुए हादसों में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। गंगा स्नान के अवसर पर गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे मुरादाबाद निवासी चाचा भतीजे की बाइक सामने से आ रही टाटा मैजिक वैन से जा भिड़ी। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां भतीजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। चाचा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन व चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल अभी किसी की भी तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन


 ग्राम बुरहानपुर मझरापुरी थाना भगतपुर अलीगंज जिला मुरादाबाद निवासी नेपाल सिंह सैनी (35) पुत्र मुंशी भ्रमपाल सैनी अपने चाचा भगीरथ सिंह सैनी (50) के साथ शनिवार को गंगा स्नान के अवसर पर गर्जिया देवी मंदिर दर्शन के लिए आया था। कोसी में नहाने के बाद चाचा भतीजा बाइक संख्या यूके06एच 1685 से वापस अपने घर को चल दिए। रिगौड़ा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही टाटा मैजिक वैन संख्या यूके04टीए 5726 से जा भिड़ी। हादसे में चाचा भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उसी टाटा मैजिक से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान नेपाल ने दम तोड़ दिया। चाचा भगीरथ की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रख दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने चालक प्रकाश चंद्र निवासी मालधनचौड़ को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि नेपाल सिंह कुंदन मिष्ठान भंडार काशीपुर में हलवाई का कार्य करता था। नेपाल के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक पर टहला रहा था, ट्रेन से कट गया
रामनगर (नैनीताल)। पीरुमदारा में प्रेम चुनरिया बारात घर के सामने रेलवे ट्रैक पर 17 का किशोर मुरादाबाद-रामनगर पैसेंजर की चपेट में आ गया। वह पटरी किनारे टहल रहा था अचानक ट्रेन ने टक्कर मार दी। तेज रफ्तार के कारण उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

शांतिकुंज पीरूमदारा रोड नंबर 10 हीरालाल का 17 साल का बेटा मनीष पाल शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर से निकला था। वह टहलने के लिए प्रेम चुनरिया बारात घर के सामने ट्रैक पर पहुंच गया। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55321 ने उसे चपेट में ले लिया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि मनीष नौवीं में पढ़ता था लेकिन दो साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी। अभी तक किसी की भी ओर से तहरीर नहीं आई है। 


अज्ञात जिप्सी चालक पर मुकदमा दर्ज
रामनगर (नैनीताल)। विगत दिनों अज्ञात जिप्सी चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक सवार के भाई नवल किशोर ने पुलिस को अज्ञात जिप्सी चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी थी। इस पर पुलिस ने शनिवार को जिप्सी संख्या यूके04टी6809 के चालक के खिलाफ 279, 304ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed