फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two Killed in Garampani Accident

कार खाई में गरी, चाचा-भतीजे की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two Killed in Garampani Accident
Two Killed in Garampani Accident
गरमपानी (नैनीताल) अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लाक के हिडाम चापड़ रीची मोटर मार्ग पर बुधवार की रात कार खाई में गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग खैरना से घर लौट रहे थे।
प्रधान मुसोली के प्रतिनिधि सुरेंद्र फर्त्याल ने रानीखेत प्रशासन को सूचना दी तो एसडीआरएफ की टीम और रानीखेत कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से दो शव निकाले। कोतवाली रानीखेत के एसएसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया हादसे में प्रकाश राम (50) पुत्र खीम राम और भुवन राम (35) पुत्र बुद्धि राम निवासी हिडाम की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक प्रकाश राम और उसकी दो साल की बेटी माही घायल हो गईं। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां से प्रकाश राम को हायर सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि माही कार से छिटक गई थी इस कारण उसे चोट नहीं आई। रानीखेत कोतवाली पुलिस के एसएसआई सुनील सिंह बिष्ट, कांस्टेबल कमल गोस्वामी, दान गिरी, दिनेश मेहरा, एसडीआरएफ के एसआई चंदन सिंह भंडारी, गणेश मेहरा, दीप चंद्र सती, अमित टम्टा, दिनेश पूरी जीवन फर्त्याल, प्रमोद मठपाल ने रेस्क्यू चलाया गया। रानीखेत की तहसीलदार निशा ने बताया कि एसडीआरएफ और रानीखेत कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed