{"_id":"62c490acb7acb20bd17e14e6","slug":"two-groups-of-students-of-educational-institute-clashed-half-a-dozen-injured-educational-institute-management-suspended-7-halduchod-news-hld4681261148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, आधा दर्जन जख्मी, शिक्षण संस्थान प्रबंधन ने 7 को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थान के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, आधा दर्जन जख्मी, शिक्षण संस्थान प्रबंधन ने 7 को किया निलंबित
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। बरेली रोड स्थित नामी शिक्षण संस्थान के छात्रों के दो गुट मोटाहल्दू के जंगल में भिड़ गए। लाठियां और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया गया जिससे छह छात्र घायल हो गए। एक पक्ष ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि शिक्षण संस्थान ने सात छात्रों को निलंबित कर दिया है।
मंगलवार को छात्र छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। मोटाहल्दू से रामपुर रोड जाने वाले मार्ग पर किसी बात को लेकर छात्रों में कहासुनी हो गई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई जिसके हाथ में जो आया वह उससे मारने लगा। छात्रों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया। घटना में चार छात्र बुरी तरह घायल हो गए जबकि दो मामूली रूप से चोटिल हुए। इस बीच मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक भी दहशत में आ गए। गंभीर रूप से घायल छात्रों का मोटाहल्दू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। शाम को एक पक्ष ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर का कहना है कि छात्रों के दो गुट भिड़े थे। एक पक्ष की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, बताया जा रहा है कि शिक्षण संस्थान ने सात छात्रों को निलंबित कर दिया है। हालांकि संस्थान के निदेशक से कई बार प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया।