फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two groups clashed when they reached Garjia Ramnagar for Ganesh Visarjan

Uttarakhand News: गर्जिया में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट भिड़े, निकलीं तलवारें; पुलिस ने संभाला मामला

Fri, 05 Sep 2025 11:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

गर्जिया मंदिर में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने तलवारें भी लहराईं। एक घंटे बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया।

विज्ञापन
Two groups clashed when they reached Garjia Ramnagar for Ganesh Visarjan
रास्ता देने की मांग को लेकर आपस में भिड़ते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्जिया मंदिर में गणपति विसर्जन को पहुंचे दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच हुए विवाद में कुछ लोगों ने तलवारें भी लहराईं। एक घंटे बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया। बरसात के चलते कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में तीन दिन पूर्व एसडीएम ने कोसी नदी में गणपति विसर्जन पर रोक लगा दी थी। इस दौरान काशीपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोकने का निर्णय लिया गया था लेकिन एसडीएम का यह निर्देश केवल हवा हवाई साबित हुआ।

विज्ञापन


रोक के बावजूद हर दिन 10 से अधिक श्रद्धालुओं के समूह विसर्जन के लिए गर्जिया मंदिर पहुंच रहे थे। विभाग की इस लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को गर्जिया में यूपी के धामपुर और बिजनौर से श्रद्धालुओं के दो गुट विसर्जन के लिए पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक समूह विसर्जन कर लौट रहा था जबकि दूसरा विसर्जन के लिए कोसी नदी की ओर जा रहा था। तभी गर्जिया मंदिर की पार्किंग के प्रवेश द्वार के पास दोनों समूह आमने-सामने आ गए। यहां पहले रास्ता देने को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच कुछ लोग तलवारें लहराकर रास्ता देने को कहने लगे। विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पर्याप्त पुलिस नहीं होने के चलते पुलिसकर्मी के साथ धक्कामुक्की की गई। इसके करीब एक घंटे बाद भारी पुलिस बल ने पहुंचकर मामले को शांत किया।

विज्ञापन

शुक्रवार को विवाद की है संभावना
शुक्रवार को बाराएवफात को लेकर शहर में जुलूस निकाला जाना है। वहीं गणपति विसर्जन को लेकर भी श्रद्धालुओं का गर्जिया का दौरा भी जारी है। ऐसे में प्रशासन को विवाद की संभावना है। जिसे देखते हुए गणपति विसर्जन को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को हल्दुआ बैरियर पर रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्जिया में हुए विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों को भेज दिया है। मामले में दोनों पक्षों में से किसी की भी ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार सैनी, कोतवाल, रामनगर।

 

हल्दुआ बैरियर पर विसर्जन के लिए आने वाले लोगों को रोकने के निर्देश परिवहन विभाग व पुलिस को दिए गए थे। श्रद्धालु रोकने के बावजूद भी विसर्जन के लिए कैसे आए व गर्जिया में हुई पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एसडीएम, रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed