{"_id":"6a63bc2120460a4c200edb2c","slug":"two-forest-officials-transferred-in-the-assault-case-nainital-news-c-418-1-ntl1004-8731-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मारपीट प्रकरण में दो वनकर्मियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मारपीट प्रकरण में दो वनकर्मियों का तबादला
Sat, 25 Jul 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। ढेला रेंज में ग्रामीणों से मारपीट के मामले में वन विभाग ने जांच के बाद दो वनकर्मियों का तबादला कर दिया है। विभागीय जांच में फॉरेस्ट गार्ड की लापरवाही सामने आने पर उसे ढेला रेंज से हटाकर सर्पदुली रेंज भेज दिया गया है। ग्रामीणों से अभद्रता के आरोप में एक महिला फॉरेस्ट गार्ड का भी स्थानांतरण बिजरानी रेंज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ढेला गांव निवासी शिव गिरी एक अन्य व्यक्ति के साथ ढेला रेंज में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान ढेला रेंज के एक फॉरेस्ट गार्ड ने युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। घर लौटने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ढेला रेंजर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
स्थिति को देखते हुए सीटीआर के वार्डन बिंदरपाल और रेंजर नवीन चंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में फॉरेस्ट गार्ड अवनीश बिष्ट की लापरवाही पाए जाने पर उसे ढेला रेंज से हटाकर सर्पदुली रेंज में तैनात किया गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ढेला रेंज में तैनात एक महिला फॉरेस्ट गार्ड का भी तबादला कर बिजरानी रेंज भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्रामीण युवक यूकेलिप्टिस के गिल्टे लेकर आ रहा था। वनकर्मियों द्वारा रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। विभाग का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।