फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two doctors are associated with Lalkuan PHC, women patients are facing problems

Nainital News: लालकुआं पीएचसी से दो डॉक्टर संबद्ध, महिला मरीजों को परेशानी

Sun, 15 Mar 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two doctors are associated with Lalkuan PHC, women patients are facing problems
लालकुआं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं से महिला प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित दो चिकित्सकों को अन्य केंद्रों से संबद्ध किए जाने के बाद नगर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। शनिवार को महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण बड़ी संख्या में महिला मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ. हरीश चंद्र पंत ने नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं की शिकायत पर पीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से संबद्ध किया है। शिकायत की जांच पूरी होने तक यह संबद्धता जारी रहेगी। खंड चिकित्साधिकारी हल्द्वानी डॉ. हरीश पांडे ने बताया कि पीएचसी लालकुआं में तैनात डॉ. अजय दीक्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ से संबद्ध किया गया है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू से डॉ. सिद्धार्थ को लालकुआं भेजा गया है। लालकुआं पीएचसी में महिला रोगियों की ओपीडी अधिक रहती है। चिकित्सकों के इस तरह संबद्ध किए जाने से नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed