फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   two Couples left the magistrate

प्रेमी युगलों को मजिस्ट्रेट ने छोड़ा 

Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 24 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
two Couples left the magistrate
Ways to stay loved with partner and not to get deceived - फोटो : Ways to stay loved with partner and not to get deceived

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगलों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने बालिग होने के कारण प्रेमी युगलों को छोड़ दिया। चारों प्रेमी युगल परिवार की मर्जी के बगैर घर से भागकर शादी करना चाहते थे। राजपुरा तल्लीताल निवासी युवती नौकरी की तलाश में खोलिया कंपाउंड आयी थी। युवती के लापता होने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।

विज्ञापन


रविवार की रात युवती अल्मोड़ा जिले के मान्यू दन्यां निवासी हयात सिंह के साथ थाने में आई। उन्होंने कोतवाल से कहा कि दोनों प्यार करते हैं और बालिग होने के कारण शादी करना चाहते हैं। युवती के मिलने की जानकारी पर उसकी मां थाने आई लेकिन युवती ने मां की बात मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह पुरानी आईटीआई धानमिल निवासी युवती अपने प्रेमी गैस गोदाम रोड निवासी कन्हैया उर्फ कुनाल के साथ घर पहुंची। घरवालों ने युवती को घर से भगा दिया। विवाद की सूचना पर पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर थाने लाई। दोनों ने बताया कि वे घर से भाग गए थे लेकिन अब शादी करना चाहते हैं। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि दोनों युवतियों और युवकों को पुलिस ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट ने चारों से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed