{"_id":"62c4861b13b8e811544e7954","slug":"two-colonies-cut-in-36-bighas-seized-haldwani-news-hld4681218119","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 बीघा में काटीं दो कालोनियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 बीघा में काटीं दो कालोनियां सीज
विज्ञापन
हल्द्वानी में भगवान पुर में बन रही कालोनी को सील करवाती सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की। भगवानपुर जयसिंह में 36 बीघा जमीन पर निर्माणाधीन दो कालोनियों को प्राधिकरण ने सील कर दिया। उधर ट्यूलिप कालोनी में बन रहे चार अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने सीज कर दिया। प्राधिकरण सचिव ने राजस्व विभाग को ट्यूलिप कालोनी की आठ बीघा सरकारी जमीन का चिह्नीकरण कर तत्काल कब्जे में लेने के निर्देश दिए।
मंगलवार सुबह जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह भगवानपुर जयसिंह पहुंचीं। यहां 30 बीघा जमीन पर कालोनी काटकर सड़क बनाई जा रही थी। जिला विकास प्राधिकरण सचिव ने कालोनी काटने वाले व्यक्ति से प्राधिकरण और रेरा की अनुमति मांगी लेकिन वह नहीं दिखा सका। इस पर कालोनी सील कर दी गई।
इसके बाद टीम भगवानपुर जयसिंह में ही छह बीघा जमीन पर काटी जा रही कालोनी स्थल पर पहुंची। कागज नहीं दिखाने पर उसे भी सील कर दिया। संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने राजस्व विभाग को दोनों अवैध कालोनियों के स्वामित्व स्पष्ट कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जिससे भूमि की खरीद और बिक्री पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
ट्यूलिप कालोनी की आठ बीघा सरकारी जमीन को राजस्व विभाग को कब्जे में लेने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। प्राधिकरण की टीम तीनपानी स्थित ट्यूलिप कालोनी भी पहुंची। यहां बन रहे चार अवैध निर्माण को सील कर दिया। जिला विकास प्राधिकरण सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि ट्यूलिप कालोनी में आठ बीघा सरकारी जमीन है। उन्होंने राजस्व विभाग को सरकारी भूमि का चिह्नीकरण कर तत्काल अपने कब्जे मे लेने के निर्देश दिए। इधर ट्यूलिप कालोनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि 20 साल पहले उन्होंने यह जमीन खरीदी थी। कहा कि यह जमीन वर्ग 1 क की है। बाद में बंदोबस्ती के दौरान कुछ खेत नंबर इधर-उधर हो गए और वर्ग चार में आ गए। इस मामले में हम न्यायालय गए थे। न्यायालय ने इस मामले में स्टे दिया हुआ है।