{"_id":"5f417aae8ebc3e3cc77e44c5","slug":"two-carts-collided-in-two-cars-collision-four-injured-haldwani-news-hld3942584187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की टक्कर में दो ठेले उड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की टक्कर में दो ठेले उड़े, चार घायल
विज्ञापन
हल्द्वानी। जगदंबा नगर में पानी टंकी तिराहे पर शनिवार शाम दो कारों की टक्कर में दो ठेले टूट गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार का एयर बैग खुल गया। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने टक्कर मारने वाली कार के चालक सहित दो लोगों को पीट दिया। हादसे के कारण एक घंटे तक मुखानी चौराहा जाने वाला मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने दोनों कारों को क्रेन से उठाकर आवागमन बहाल किया।
बरेली जिले के सकलेन माधो निवासी व्यवसायी मुन्नौवर हुसैन अपनी पत्नी कहकसा, दो बेटों सुभान (11) और फरान (06) के साथ भवाली जा रहे थे। तिराहे के पास हितेंद्र उप्रेती से मिलने के लिए उन्होंने अपनी कार मोड़ ली। इस बीच जगदंबा नगर से आ रही कार ने व्यवसायी मुन्नौवर हुसैन की कार मेे टक्कर मारी। व्यवसायी कार कुंदन रौतेला के चाऊमीन के ठेले और महिपाल के फल के ठेले को तोड़ती हुई एक खंभे से टकराकर रुक गई। ठेले के पास खड़ा महिपाल का बेटा सूरज (12) भी घायल हो गया। ठेले के सामान बिखर गए। मुन्नौवर के दोनों बेटे और पत्नी घायल हो गए। इधर टक्कर मारने वाली कार का एयरबैग खुल गया। इस कारण चालक और उसका साथी बच गया। दुर्घटना के चलते रास्ता बाधित हो गया।
सीओ शांतनु पाराशर और भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार तिकोनिया पर भी किसी वाहन को ठोकी थी। व्यवसायी तत्काल अपने परिवार को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से उठाकर भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड में रख दिया। पुलिस की कार्रवाई के चलते एक घंटे से बाधित मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए व्यवसायी की तहरीर ली है। प्राथमिक जांच में पुलिस ने दुर्घटना के लिए मीरा मार्ग के कार चालक को अधिक दोषी माना है।
विज्ञापन
दो लोगों का चालान
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि कार में सवार रोहन और जतिन का मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुुलिस एक्ट के तहत चालान किया है। पुलिस को शक है कि दोनों नशे में थे जतिन को दुर्घटना के बाद लोगों ने पीटा था।
पुलिस चौकी के सामने बस और ट्रक में टक्कर
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के सामने शनिवार की दोपहर बस और ट्रक में टक्कर होने से एक चालक घायल हो गया। नैनीताल की तरफ जा रहे ट्रक चालक ने भोटिया पड़ाव चौकी के सामने एक कार को बचाने के चक्कर में गाड़ी दूसरे लेन में मोड़ दी। इस बीच नैनीताल की तरफ से हल्द्वानी आ रही तेज रफ्तार बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। कार चालक मौके से निकल गया लेेकिन बस और ट्रक क्षतिग्रस्त ट्रक चालक को चोट लग गई लेकिन अपनी गलती को स्वीकार करते हुए वह मौके से चला गया। बस में सवार लोग भी बच गए।