{"_id":"64a08977d29ff9f70b092856","slug":"two-cars-damaged-due-to-wall-collapse-after-rain-nainital-news-c-97-1-hld1029-959-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश के बाद दीवार गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश के बाद दीवार गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त
Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। रुक रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन अस्तव्यस्त होने लगा है। बीते चौबीस घंटों में बारिश से जगह जगह मलबा आने से छोटी बड़ी 12 सड़कें बंद हो गई थीं। इसके बाद विभाग ने शनिवार शाम तक पांच सड़कों में यातायात सुचारू कराया जबकि सात सड़कें अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।
शुक्रवार देर रात नैनीताल में मूसलाधार बारिश हुई जो शनिवार सुबह रुक गई। शनिवार को सुबह 11 बजे के करीब फिर से शुरू हुई बारिश घंटे भर तक जारी रही। घंटे भर बाद बारिश थमी तो लोगों ने राहत महसूस की। इसके बाद दिन भर मौसम सामान्य रहा और थोड़ी थोड़ी देर में कुछ समय के लिए धूप के भी दर्शन हुए। शाम होते होते फिर से शहर कोहरे की जद में आ गया।
वहीं शनिवार दोपहर बाद नैनीताल-भवाली मार्ग में छावनी के दफ्तर के करीब सड़क किनारे की दीवार का बड़ा हिस्सा गिरने से अमित जोशी और भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर वाहन स्वामियों ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों से मलबा हटाया। खबर लिखे जाने तक पूरा शहर कोहरे की जद में था।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। शनिवार को भी नैनीताल में सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते यहां भवाली रोड में पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से सड़क में खड़ी दो कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
- यह सड़कें खुली
1- पंगूट-कुंजखगड़
2- रूसी बाईपास मार्ग
3- ल्वाडोबा-गौनियारों मार्ग
4-सिरसा मोटर मार्ग
5-क्वारब मार्ग
ये सड़कें हैं बंद
1- नैनीताल-किलबरी
2- डालकन्या कुंडल-भोलापुर मार्ग
3- हरीशराल मोटर मार्ग
4- सुवाकोट-पोखरी
5- देवीपुरा-सौड़
6- वजून-अक्सू
7-फतेहपुर-बेल।
कहां कितनी हुई है बारिश
तहसील वर्षा (एमएम में)
नैनीताल 33.0
हल्द्वानी 18.0
कोश्याकुटौली 25.2
धारी 15.0
बेतालघाट 10.3
रामनगर 1.6
कालाढूंगी 3.0
मुक्तेश्वर 13.5