{"_id":"66e117f5cacf9573da03f8e8","slug":"two-cars-damaged-by-falling-tree-in-bhimtal-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal News: पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, पानी का मोटर भी खराब; इलाके में पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal News: पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, पानी का मोटर भी खराब; इलाके में पानी की आपूर्ति ठप
Wed, 11 Sep 2024 09:40 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 11 Sep 2024 09:40 AM IST
सार
भीमताल में डांठ स्थित केंद्रीय विद्यालय के अंदर लगा एक पेड़ सोमवार की देर रात अचानक गिर गया। पेड़ के गिरने से स्कूल के अंदर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल में डांठ स्थित केंद्रीय विद्यालय के अंदर लगा एक पेड़ सोमवार की देर रात अचानक गिर गया। पेड़ के गिरने से स्कूल के अंदर खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की घटना रात के समय हुई नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
विज्ञापन
पेड़ के गिरने से स्कूल के अंदर स्थित पानी की मोटर भी खराब हो गई। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी भुवन गिरी गोस्वामी और जीतू बिष्ट ने बताया कि पेड़ के गिरने से दो कारों को बहुत नुकसान पहुंचा है। साथ ही पानी की मोटर खराब हो गई। उन्होंने कहा कि गनीमत रही की पेड़ रात के समय गिरा अगर सुबह या दिन में गिरा होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से सड़क किनारे खतरा बने पेड़ों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई दुघर्टना न घट सके।
विज्ञापन