{"_id":"68b8a395d3300424d00e9455","slug":"two-brothers-fight-over-transaction-dispute-ones-head-gets-broken-haldwani-news-c-8-1-hld1010-630088-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लेनदेन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक का सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लेनदेन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, एक का सिर फूटा
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में लेन-देन के मामले में दो भाइयों में विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई तो छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
बुधवार देर शाम तल्लीताल हरिनगर निवासी रवि कुमार का छोटे भाई आकाश के साथ लेनदेन के लिए विवाद हो गया। नशे की हालत में आकाश ने बड़े भाई के सिर पर कांच की बोतल मार दी जिससे रवि लहूलुहान हो गया। परिजनों के बीचबचाव पर जब झगड़ा शांत नहीं हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर तल्लीताल थाना कांस्टेबल राजकुमार कंबोज अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। पुलिस लहूलुहान रवि को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंची जहां उसके सिर पर नौ टांके आए हैं। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि फिलहाल दोनों भाइयों को थाने में बिठाकर पूछताछ की जा रही है।