{"_id":"aa862a99ca663ea5333b5caa2e0fda09","slug":"two-bottleneck-thief-climbed-to-the-police-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टोंटी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टोंटी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी पुलिस ने अमृताश्रम के समीप शनिवार की रात चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने टीपीनगर की एक और मुखानी क्षेत्र के दो घरों मेें चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस इस मामले में एक पलंबर सहित दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष संजय पांडेय, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह और सुशील जोशी गश्त कर रहे थे। अमृताश्रम के समीप पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में जवाहरनगर निवासी मोनीश पुत्र इब्राहिम और मनोज बख्शी पुत्र सुखलाल शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से काफी संख्या में चोरी की टोंटियां, चाकू, बर्तन, पेचकश रिंच सहित काफी सामान बरामद किया।
विज्ञापन
पूछताछ से पता चला कि दोनों टीपीनगर निलियम कालोनी निवासी डॉ. नरेंद्र सिंह कार्की, मुखानी के छड़ैल नायक और प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में हुई चोरी को स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि वे पलंबर सद्दाम के इशारे पर काम करते थे।
क्योंकि पलंबर को टोटियों के बारे में जानकारी होती है। चोरी के माल को बनभूलपुरा का सरताज खरीदता और बेचता था। पुलिस ने सरताज और सद्दाम की तलाश कर रही है।