{"_id":"ff01fae6fbfba91f9e082bba6bfcbabd","slug":"tuskers-in-cunakhan-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूनाखान में टस्कर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूनाखान में टस्कर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
Updated Thu, 23 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के देचोरी रेंज में एक टस्कर की मौत से विभाग में हडकंप मच गया। बुधवार को गश्त के दौरान वनकर्मियों ने जंगल में टस्कर को मृत देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि देचोरी रेंज में चूनाखान बीट कक्ष संख्या दो में पांच दिन पुराना करीब 55 वर्षीय टस्कर मरा मिला है।
विज्ञापन
जो समान्य मौत प्रतीत हो रही है। इसके दोनों दांत समेत सभी अंग सुरक्षित हैं। बताया कि टस्कर का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।