फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Turtles of rare species found in Nandaur Valley

नंधौर वैली में मिले दुर्लभ प्रजाति के कछुए 

Tue, 11 Jul 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 11 Jul 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Turtles of rare species found in Nandaur Valley
नंधौर वैली में मिले दुर्लभ प्रजाति के कछुए  - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल से टनकपुर जिले तक फैली जैव विविधता से समृद्ध नंधौर वैली में दुर्लभ किस्म के दो कछुए मिले हैं। थ्री कील्ड लैंड प्रजाति के ये कछुए पहली बार कुमाऊं के जंगलों में मिले हैं। इसे लेकर वन महकमा उत्साहित है।

विज्ञापन


एसडीओ टनकपुर राजेश श्रीवास्तव सोमवार को शारदा नदी के किनारे जंगल में गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें कछुए दिखाई दिए। कछुओं को देख वह दंग रह गए। ये कछुए थ्री कील्ड लैंड प्रजाति के थे। इसे दुर्लभ प्रजाति माना जाता है।
विज्ञापन


ये सूची एक में आते हैं। इससे पहले यह कछुए देहरादून जिले में दून वैली में देखे गए थे। वन अफसरों का मानना है कि ये कछुए वैली की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाते हैं। फिलहाल वन महकमा इन कछुओं के संरक्षण पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगल में भी सर्वे कर ऐसे कछुओं की गणना की जा रही है। इधर, टनकपुर में ही बने जलीय जैव विविधता संरक्षण केंद्र में ऐसे ही दुर्लभ किस्म के साथ स्थानीय कछुओं के संरक्षण पर भी जोर दिया जाता है। 
 
विष्णु भगवान का प्रतीक मानी जाती है यह प्रजाति

वन अधिकारियों के मुताबिक पौराणिक मान्यता के अनुसार कछुओं की थ्री कील्ड लैंड प्रजाति को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। नेपाल में इस कछुए को शुभ माना जाता है और पूजा की जाती है।


रेड डाटा बुक में है दर्ज 

डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि ये कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं इसलिए इनके व्यवहार पर ज्यादा रिसर्च नहीं हो सकी है। वैज्ञानिक इस पर शोध रहे हैं।

यह प्रजाति प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) में रेड डाटा बुक में दर्ज है। साथ ही यह कंवेंशन ऑफ इंटरनेशन ट्रेड इन एनिमल्स की भी दुर्लभ श्रेणी में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed