फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tube well in Gaulapar is out of order for 20 days

Nainital News: गौलापार में 20 दिन से नलकूप खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tube well in Gaulapar is out of order for 20 days
गौलापार। गौलापार स्थित जगतपुर ग्रामसभा में पिछले 20 दिनों से नलकूप खराब होने के कारण करीब 1500 से अधिक आबादी गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग और जनप्रतिनिधियों ने समस्या का समाधान नहीं किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शहरी समस्याओं को प्राथमिकता मिलती है और ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। फिलहाल टैंकरों से पानी की आपूर्ति हो रही है जो पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नलकूप की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed