{"_id":"67a908f013cada7ec507827f","slug":"tube-well-defective-in-himmatpur-for-a-week-people-worried-haldwani-news-c-8-1-hld1013-509446-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हिम्मतपुर में एक हफ्ते से नलकूप खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हिम्मतपुर में एक हफ्ते से नलकूप खराब, लोग परेशान
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
हल्द्वानी। गौलापार के हिम्मतपुर में एक हफ्ते से नलकूप खराब होने से गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों का नहाना और कपड़े धोना मुश्किल हो गया है। नहरों के बंद होने से पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना दुश्कर हो गया है। जल संस्थान टैंकरों से तो पानी का वितरण कर रहा है, लेकिन इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
हिम्मतपुुर स्थित नलकूप से क्षेत्र के लछमपुरस, तारानवाड़, हिम्मतपुुर और कैनाल रोड इलाके की करीब पांच हजार लोगों की आपूर्ति होती है। नलकूप खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से शीघ्र नलकूप दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
कोट
सात दिन से नलकूप खराब होने से पानी की किल्लत हो गई है। टैंकरों से वितरण तो हो रहा है लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। - प्रकाश पांडेय सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
कोट
इन दिनों नहरों में भी पानी नहीं चल रहा है। इससे जानवरों के लिए पानी जुटाने की समस्या हो गई है। जानवरों को पानी पिलाने के लिए दो-तीन किमी. दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। - मोहन सिंह देवलिया, ग्रामीण
कोट
एक हफ्ते से नहाना, कपड़े धोना सब बंद है। टैंकर से दो-चार बाल्टी पानी मिल पाता है। 24 घंटे तक उसी पानी के सहारे रहना पड़ रहा है। - पुष्पा भट्ट, ग्रामीण
कोट
विभागीय अधिकारियों ने एक-दो दिन में नलकूप ठीक कराने की बात कही थी। अब एक हफ्ता बीत गया है, लेकिन अभी नलकूप ठीक नहीं हो पाने से मुश्किल हो रही है। - दीवान सिंह संमल, ग्रामीण
कोट
महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कपड़े धोने, नहाने, जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करने में पूरा दिन निकल जाता है। टैंकर से मिल रहे पानी से गुजारा नहीं हो रहा है। - सुमन देउपाा, ग्रामीण
कोट
नलकूप के पाइपों की लोरिंग का काम चल रहा है। सोमवार शाम तक नलकूप दुरुस्त हो जाएगा। उसके बाद नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
- दीप बेलवाल, एई, ग्रामीण डिवीजन, जल संस्थान, लालकुआं।