{"_id":"584860bb4f1c1be359449b91","slug":"trying-to-capitalize-on-local-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह की सभा में बैठे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवर्तन रैली में स्थानीय मुद्दों को भुनाने की कोशिश की। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा से लेकर भाजपा नेता सतपाल महाराज ने स्थानीय मुद्दों को उठाया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए कई कार्य कर रही है, पंचेश्वर में जल विद्युत परियोजना के लिए काम शुरू हो गया है इसमें बनने वाली बिजली का एक हिस्सा राज्य को मिलेगा। इसके अलावा जीबी पंत संस्थान (कोसी कटारमल अल्मोड़ा) को भूस्खलन जैसी आपदा से निपटने के लिए अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
दूसरे और भी कार्य हो रहे हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक से लेकर एडवेंचर टूरिज्म सभी की संभावना है। यहां पर शाक्त, शक्ति और शैव सर्किट बन सकते हैं। इससे राज्य का विकास हो सकता है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। अन्य नेताओं ने राज्य में बेरोजगारी आदि मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन