फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trouble with the bank will be closed tomorrow

बैंक बंद होने से कल से परेशानी बढ़ेगी 

Thu, 23 Feb 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  Updated Thu, 23 Feb 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Trouble with the bank will be closed tomorrow
बैंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नोटबंदी से बढ़ी समस्याओं और बैंकों पर लगातार बढ़ रहे एनपीए (नॉन  परफारमैंस एसैस्ट) के बोझ की वजह से बैंक कर्मी खासे परेशान हैं। इसी को लेकर बैंक कर्मी 28 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का असर लोगों को 24 फरवरी से झेलना पड़ेगा। पांच दिनों के भीतर केवल एक दिन ही बैंक खुलेंगे। 

बता दें 24 फरवरी को बैंकों में महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश है, 25 को माह के चौथे शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेेंगे, 26 को रविवार है और 28 को बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। पांच दिनों में केवल एक ही दिन 27 फरवरी को बैंक खुलेंगे। उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण साह ने कहा कि 28 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में बैंकों के नौ संगठनों की भागीदारी रहेगी। उनके मुताबिक नोटबंदी के बाद से बैंकों में काम का ज्यादा दबाव हो गया है। नोटबंदी के दौरान कर्मचारियों ने लगन और मेहनत से दिन-रात काम किया, लेकिन बदले में उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया गया। इससे बैंक कर्मी खासे परेशान हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed