फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tricolor - Tricolor journey from schools and colleges

तिरंगा-- स्कूलों और महाविद्यालयों से निकली तिरंगा यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor - Tricolor journey from schools and colleges
हल्द्वानी सेंट तेरेसा सकूल में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने शहर के विभिन्न इलाकों में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को यूनिवर्सल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एसकेएम स्कूल, जस गोविंद पब्लिक स्कूल, डीपीएस स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर, श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ और एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर समूह गीत, नृत्य, फेस पेंटिंग आदि कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
इस मौके पर छात्रों ने देशप्रेम के जयकारे लगाए और आजादी के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)
----
यूनिवर्सल कॉंवेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने विद्यालय परिसर से आरटीओ रोड, हनुमान मंदिर होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही कक्षा छह से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित समूह गीत, समूह नृत्य, फेस पेंटिंग आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दि शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित तिरंगा रैली में जूनियर और सीनियर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सेंट ल्यूक्स स्कूल के बच्चो ने दमुवाढूंगा, हाईडिल गेट, पनचक्की होते हुए प्रभात फेरी निकाली।
एसकेएम स्कूल के बच्चों ने रामपुर रोड से मेडिकल कॉलेज और डहरिया होते हुए विद्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने त्रिमूर्ति चौराहा से हिम्मतपुर तल्ला होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर के छात्रों ने प्रभात फेरी में देश गीत और झंडा गीत गाये। एमबीपीजी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने ठंडी सड़क से होते हुए तिकोनिया चौराहे से होते हुए तिरंगा रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed