फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tributes paid to freedom fighters and martyrs on Martyrs' Memorial Day

Nainital News: शहीद स्मृति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 31 Jan 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to freedom fighters and martyrs on Martyrs' Memorial Day
नैनीताल। शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले सेनानी व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय नैनीताल में एसपी संचार आरडी मठपाल व कोतवाली मल्लीताल में पुलिस कर्मियों के साथ देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान को याद किया।
विज्ञापन

सभी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने व समाज में सुरक्षित, शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प भी लिया। वहां प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती, हिमांशु पंत, जितेंद्र बिष्ट व मल्लीताल कोतवाली में दिनेश जोशी, दीपक कार्की, प्रवीण तेवतिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed