{"_id":"695504c1ef696df1260cdc3c3f832457","slug":"tremor-morning-afternoon-thunderstorm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह भूकंप के झटके, दोपहर बाद आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह भूकंप के झटके, दोपहर बाद आंधी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 14 May 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। बुधवार सुबह हल्के झटके आने के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस था। सुबह आर्द्रता 78 प्रतिशत दोपहर बाद 47 प्रतिशत थी, जबकि हवा की गति 5.3 किलो मीटर और दिशा पूर्व-उत्तर-पूर्व थी।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला और अचानक आंधी आ गई। डा. कुशवाहा ने बताया कि आंधी की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी और हवा की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम हो गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बारिश होने के बाद बुधवार को तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई, जबकि पहाड़ पर तापमान कम था। लो प्रेशर बनने के कारण ही मौसम का मिजाज बदला। डा. कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही मौसम साफ रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन