फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tree Killed in Dharchula Accident

गर्बाधार में पहाड़ी दरकने से मलबे में दबकर जेसीबी आपरेटर सहित तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tree Killed in Dharchula Accident
धारचूला (पिथौरागढ़)। घटियाबगड़-लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी दरकने से सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही ऑटोमेटिक ड्रिल मशीन मलबे में दब गई। दुर्घटना में मशीन लेकर जा रहे ऑपरेटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

बीआरओ के घटियाबगड़-लिपुलेख सड़क पर गर्ग एंड गर्ग कंपनी पहाड़ कटिंग का कार्य कर रही है। रविवार को निर्माण कार्य के लिए तीन लोग गर्बाधार से लखनपुर के लिए ऑटोमेटिक ड्रिल मशीन ले जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से तीनों लोग बोल्डर के साथ 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में देहरादून निवासी ऑपरेटर स्टेनजिंग मिंग (23), दार्चुला नेपाल निवासी हेल्पर तारा सिंह (21) और बुंगबुंग सिमखोला निवासी स्थानीय हेल्पर भवान सिंह भंडारी (28) की मौत हो गई, जबकि गर्ग कंपनी की ढाई करोड़ की मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही बीआरओ के अधिकारी, पांगला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष हरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय नागरिक गुमान सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम, वीरेंद्र आदि की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गहरी खाई से निकाला गया।

पोस्टमार्टम के लिए शवों को धारचूला मोर्चरी ले जाया गया। वहां कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम टम्टा और इंजीनियर शिवराम तिवारी आदि भी मौजूद रहे। धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि बीआरओ के कर्नल एनके शर्मा से उन्हें घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed