{"_id":"69502b13bb537012e20401e4","slug":"treatment-of-sick-oxygen-plant-started-in-bd-pandey-hospital-haldwani-news-c-238-1-shld1020-121372-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बीमार ऑक्सीजन प्लांट का उपचार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बीमार ऑक्सीजन प्लांट का उपचार शुरू
विज्ञापन
नैनीताल। बीते दिनों हाईकोर्ट की फटकार के बाद शासन की ओर से बीडी पांडे अस्पताल में बीमार ऑक्सीजन प्लांट का उपचार शुरू कर दिया गया है। जल्द ही दोबारा अस्पताल में आक्सीजन प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
कोरोना काल में बीडी पांडे अस्पताल में सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर इसे अस्पताल के 97 बैडों से सीधे जोड़ा गया था। लेकिन बीते एक साल से ऑक्सीजन प्लांट ठप पड़ा हुआ है। बीते महीने चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस फैलने के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लूएंजा व निमोनिया को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से आदेश जारी कर अस्पताल में व्यवस्थाएं व ऑक्सीजन प्लांट सही कराने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी प्लांट सही नहीं हो पाया। मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल प्लांट को सही करने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को दिल्ली से आई टीम ने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि जल्द ही प्लांट ठीक हो जाएगा।