फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transporters on strike in Ramnagar from today demanding fitness

Nainital News: रामनगर में फिटनेस की मांग पर ट्रांसपोर्टरों की आज से हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Transporters on strike in Ramnagar from today demanding fitness
रामनगर। वाहनों की फिटनेस रामनगर ही कराने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर आज से हड़ताल पर जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि रामनगर में कार्यालय होने के बाद भी वाहनों की फिटनेस हल्द्वानी से कराई जा रही है। पहले यह काम रामनगर में ही किया जाता था। पहले फिटनेस रामनगर में न्यूनतम दरों में की जाती थी जो अब तीन गुना बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कॉर्बेट जिप्सी एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, टैक्सी यूनियन, ऑटो यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन और पहाड़ जाने वाली चारों निजी बस सेवा हड़ताल में शामिल हो रही हैं। ट्रांसपोर्टर महबूब आलम ने बताया कि सभी ट्रांसपोर्टर रानीखेत रोड पर टेंट आदि लगाकर अपना विरोध करेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


19 से पहाड़ की सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी
कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड के स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र कांडपाल, गढ़वाल मोटर यूजर्स के सचिव हर्षवर्धन रावत, कुमाऊं आदर्श मोटर समिति के सचिव सुंदर सिंह रावत, कुमाऊं-गढ़वाल बस सेवा समिति के सचिव विरेंद्र रेखाड़ी के बताया कि 18 तारीख की हड़ताल को समर्थन दिया है। 19 तारीख की सुबह से पहाड़ जाने वाली बस सेवा पूरी तरह से बहाल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा
एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल देखते हुए रोडवेज से अतिरिक्त बसें लगाने को कहा गया है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों से वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि सप्ताह भर में रामनगर एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस की सुविधा शुरू हो जाए। रामनगर डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन चंद्र आर्य ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed