फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transit hostel being built at a cost of Rs 9 crore in BD Pandey Hospital campus

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल परिसर में नौ करोड़ से बन रहा ट्रांजिट हॉस्टल

Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Transit hostel being built at a cost of Rs 9 crore in BD Pandey Hospital campus
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल की वर्ष 2023 में अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में करीब नौ करोड़ की लागत से टाइप-4 आवासीय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना का करीब 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने खाली भूमि पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद शासन ने निर्माण कार्य के लिए करीब नौ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया। शुरुआती दिनों में निर्माण की रफ्तार धीमी रही लेकिन अब कार्य में तेजी आई है।
मंडी समिति के कनिष्ठ अभियंता मोदित जोशी ने बताया कि परियोजना के तहत निर्माण कार्य तय समय के अनुसार चल रहा है और अब तक करीब 20 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मई 2027 तक ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल स्टोर, टाइप-4 आवासीय भवन और चहारदीवारी का निर्माण पूरा कर अस्पताल प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed