{"_id":"5807518d5929a829df6c9b2c6838e9bb","slug":"transfer-protest-demonstration-at-bank-headquarters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण के विरोध में बैंक मुख्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण के विरोध में बैंक मुख्यालय में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 27 May 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसियेशन के महामंत्री एवं उत्तराखंड बैंक इंपलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण साह का नैनीताल बैंक प्रबंधन की ओर से एक पक्षीय रूप में स्थानांतरण कि जाने के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने बैंक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन के कार्रवाई की निंदा करते हुये साह का स्थानांतरण रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बिना एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए स्थानांतरण करना ठीक नहीं है। कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए एसोसियेशन के उपाध्यक्ष अभय गुप्ता ने बैंक के अध्यक्ष एसके गुप्ता से वार्ता करने का प्रयास किया, लेकिन वह मुख्यालय में नहीं थे। बाद में उन्होंने फोन पर उनसे बात की, जिसमें चेयरमैन ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने धमकी दी कि यदि स्थानांतरण रद्द नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। इस दौरान मंजूर हुसैन, महेश पवार, नंद किशोर, जगदीश कांडपाल, मोहन राम, एनसी खुल्वे, गिरीश जोशी, जगमोहन सिंह रौतेला, बहादुर सिंह बिष्ट, अक्षय साह, विनोद बिष्ट, गोकुल चंद्र, अभय गुप्ता, मुकेश पंत, सचिन शर्मा, राकेश मिश्रा, सुदर्शन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन