फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Transfer list for Intermediate and High School teachers prepared.

Nainital News: इंटर और हाईस्कूल शिक्षकों की स्थानांतरण सूची तैयार

Tue, 04 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Transfer list for Intermediate and High School teachers prepared.
हल्द्वानी। सत्र के बीच में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने इंटर और हाईस्कूल स्तर के शिक्षकों की स्थानांतरण सूची तैयार कर ली है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि इंटरमीडिएट के प्रवक्ताओं की स्थानांतरण सूची को निदेशालय देहरादून भेज दिया गया है। हाईस्कूल के शिक्षकों की सूची एक-दो दिन में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी नेगी ने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात और दुर्गम से सुगम व सुगम से दुर्गम क्षेत्रों में जाने की इच्छा रखने वाले शिक्षकों के अनुरोध को ध्यान में रखकर सूची बनाई गई है। इंटरमीडिएट स्तर पर विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के स्थानांतरण प्रस्ताव तैयार कर लिए गए थे। उन सभी की सूची निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है। निदेशालय से स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे। हाईस्कूल स्तर के एलटी और सहायक अध्यापकों की स्थानांतरण सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसे एक-दो दिन में नैनीताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सूची भेजने के बाद निदेशालय स्तर से ही आदेश जारी होंगे। सीईओ नेगी ने कहा कि इस स्थानांतरण प्रक्रिया से जिले के विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता बेहतर होगी। जिन स्कूलों में लंबे समय से विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं थे वहां राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed