फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trains stop running from two tracks of Haldwani railway station

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के दो ट्रैक से ट्रेनों का संचालन बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Trains stop running from two tracks of Haldwani railway station
हल्द्वानी। गौला नदी तेज बहाव और कटाव का असर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा है। रेलवे ट्रैक के पास कटाव के चलते रेलवे प्रशासन ने रेलवे ट्रैक संख्या दो और तीन से ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। ट्रैक के बचाव के लिए बोल्डर भी मंगाया गया है।
विज्ञापन

आपदा के कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन को भारी नुकसान पहुंचा था। करीब सौ मीटर तक लाइन का कुछ हिस्सा गौला में समाने के साथ हवा में झूल गया था। इसके चलते ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा था। अब हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक संख्या दो और तीन की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है। दोनों ट्रैक गौला नदी के किनारे की तरफ हैं, जिस तरफ नदी ने कटाव किया हुआ है। ऐसे में रेलवे ने दोनों ट्रैकों से ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। केवल रेलवे ट्रैक संख्या एक से ही संचालन करने का फैसला किया है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में बोल्डर मंगाया गया है, जिससे कटाव वाले स्थल पर डाला जाएगा, जिससे नुकसान को रोका जा सके।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि हल्द्वानी रेलवे स्टेेशन के ट्रैक संख्या दो और तीन को नुकसान से बचाव व अन्य तकनीकी कारणों के चलते ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। बता दें कि वर्ष-2011 में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के ट्रैक को गौला से होने वाले कटाव से नुकसान हुआ था और संचालन करीब डेढ़ महीने के लिए बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल व्यवस्था पटरी पर आई, ट्रेनों का संचालन शुरू
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की शंटिंग लाइन क्षतिग्रस्त होने पर 19 अक्तूबर को ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार से नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली, हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा, देहरादून-काठगोदाम-देहरादून, लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम, काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।

रानीखेत एक्सप्रेस को भी काठगोदाम से चलाने की योजना
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल आशुतोष पंत ने काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं स्टेशनों का निरीक्षण कर शंटिंग लाइन और रेलवे ट्रैैक के संबंध में जानकारी ली। रेलवे अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में काठगोदाम-जैसेलमेर विशेष ट्रेन (रानीखेत एक्सप्रेस) लालकुआं की जगह काठगोदाम जंक्शन से किया जा सकेगा। आपदा के बाद से रेलवे ने फिलहाल काठगोदाम-जैसलमेर का संचालन लालकुआं (आगामी सात नवंबर तक) से करने का फैसला किया है। लालकुआं रेलवे स्टेशन में जल भराव वाले स्थल को देखने के साथ भविष्य में ऐसी समस्याओं से निपटने को लेकर मातहत अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर एमआर आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed