फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Train of tourists, jammed from Haldwani to Nainital, wheels of vehicles stopped in Ranibagh, ambulance also stuck, route diversion had to be done

पर्यटकों का रेला, हल्द्वानी से नैनीताल तक जाम, रानीबाग में थम गए वाहनों के पहिए, एंबुलेंस भी फंसी, रूट डायवर्जन करना पड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Train of tourists, jammed from Haldwani to Nainital, wheels of vehicles stopped in Ranibagh, ambulance also stuck, route diversion had to be done
हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम लगा रहा। सुबह से शाम तक पर्यटकों की आवाजाही से प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। पुलिस और प्रशासन अंदाजा नहीं लगा सका कि इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक आ जाएंगे। रानीबाग से नैनीताल तक सड़कों पर जाम लगा रहा। इससे पर्यटक भी परेशान नजर आए। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद जब पंजाब, दिल्ली और यूपी के पर्यटक आने लगे तो भीमताल मार्ग और नैनीताल मार्ग पर जाम लग गया। रानीबाग में वाहनों के लंबी कतार लगने पर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में यातायात निरीक्षक के साथ काठगोदाम और मुखानी थाने की पुलिस फोर्स लगाई गई। इस दौरानपुलिस ने गौलापार से नैनीताल जाने वाले वाहनोें को रोक दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने गौला पुल के पास बड़े वाहनों को रोक दिया था। पुलिस ने पर्यटकों के वाहनों को शहर के जाने पर भी रोक लगा दी। जाम के चलते पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने वाहनों को पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे की तरफ मोड़ दिया। कालाढूंगी रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को लालडांठ की ओर मोड़ा गया। पुलिस के घंटों प्रयास के बाद यातायात सामान्य हो सका। शाम के समय रोके गए बड़े वाहनों को ऊपर जाने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल की यातायात व्यवस्था डगमगाती देख पुलिस ने दोपहर 12 बजे से नारायण नगर, पाइंस और रूसी बाईपास में पर्यटकों के वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। साथ ही शहर के भीतर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस जुटी रही। इधर नारायण नगर और रूसी बाईपास में जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्थाएं नहीं होने से पर्यटक पूरे दिन परेशान रहे।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि नैनीताल पर्यटकों के वाहनों से पैक हो गया था। इसी कारण नीचे वाहन रोके गए। पर्यटकों को भी पूछकर नैनीताल जाना चाहिए। शाम के समय भीमताल मार्ग पर वाहनों को भेजा गया।
एसडीएम प्रतीक जैन का कहना है कि उम्मीद से ज्यादा पर्यटक नैनीताल पहुंचने से व्यवस्थाएं सुचारु नहीं हो पाईं। देर शाम तक रूसी बाईपास में सुलभ शौचालय खोल दिया गया है। साथ ही पानी के टैंकर भी खड़े कर दिए हैं। आगे पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
सभी पार्किंग फुल
नैनीताल। शनिवार से ही नैनीताल में पर्यटक आने शुरु हो गए थे। इसके चलते रविवार को नैनीताल में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर की छोटी बड़ी सभी पार्किंग फुल हो गईं। देर शाम तक दोपहिया वाहनों से ही डीएसए मैदान एक ओर से फुल हो गया।
शटल सेवा शुरू करनी पड़ी
नैनीताल। नैनीताल में पर्यटकों की आमद से रविवार सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। इसके चलते पुलिस को सड़कों पर व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिस को यातायात सुचारु करने के लिए पर्यटकों के वाहनों को शहर के बाहर रोकना पड़ा और शटल सेवा शुरू करनी पड़ी।
पेयजल और शौचालय के लिए भटकते रहे सैलानी
नैनीताल। नैनीताल से पहले रूसी बाईपास व नारायण नगर में वाहन रोककर पार्किंग व्यवस्था तो शुरू कर दी गई लेकिन जिला प्रशासन व्यवस्थाएं करना भूल गया। वहीं मोबाइल शौचालय भी शोपीए बने रहे। रूसी बाईपास और नारायण नगर में पर्यटकों के लिए खाने पीने की व्यवस्थाएं नहीं थीं। स्थिति यह रही कि रूसी बाईपास में लाखों की लागत से बने शौचालय में ताला लटका रहा और पर्यटक सड़क किनारे शौच करते रहे। पानी की व्यवस्था न होने से भी पर्यटक परेशान रहे।
पुलिस से ही उलझ गए पर्यटक
नैनीताल। जिला प्रशासन की खराब व्यवस्थाओं के चलते पर्यटकों में खासी नाराजगी देखी गई। इसके चलते कई पर्यटक पुलिस से ही उलझ गए। पुलिस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई पर्यटक प्रशासन की व्यवस्थाओं से नाराज होकर लौट भी गए।
कोतवाल ने लगाया कार में धक्का
नैनीताल। नारायण नगर कार पार्किंग के पास एक पर्यटक की कार बंद हो गई। इसके चलते वहां जाम लग गया। मौके पर मौजूद कोतवाल अशोक कुमार कार को धक्का देने लगे। इसके बाद सिपाही प्रकाश चंद्र, शाहिद अली खान भी कार में धक्का लगाने लगे। इसके बाद कार सड़क किनारे लगाकर जाम खोला।

दो साल पहले भी ऐसा हुआ था
हल्द्वानी। एसपी यातायात देवेंद्र पिंचा का कहना है कि पर्यटकों की भीड़ काफी आ गई थी। दो साल पहले भी यही नजारा देखने को मिला था। भीमताल मार्ग से रानीबाग को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल निर्माणाधीन है, इस कारण जाम और बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed