फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   train coming from Kashipur to Lalkuan stopped at the outer due to rain

300 यात्रियों को बारिश ने डराया: बोले- जंगल में ट्रेन रुकी, सोचा कि अब चलेगी...लेकिन पैदल आना पड़ा

Tue, 09 Jul 2024 01:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jul 2024 01:13 PM IST
सार

रेलवे अधिकारी समय से जलभराव की स्थिति भांप जाते तो करीब 300 यात्रियों को भीगते हुए जंगल के रास्ते डेढ़ किमी पैदल चलकर लालकुआं नहीं आना पड़ता।

विज्ञापन
train coming from Kashipur to Lalkuan stopped at the outer due to rain
300 यात्रियों को बारिश ने डराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे अधिकारी समय से जलभराव की स्थिति भांप जाते तो करीब 300 यात्रियों को भीगते हुए जंगल के रास्ते डेढ़ किमी पैदल चलकर लालकुआं नहीं आना पड़ता।

विज्ञापन

सोमवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण सिग्नल नहीं मिलने से काशीुपर से लालकुआं आ रही ट्रेन स्टेशन से करीब डेढ़ किमी पहले आउटर पर रुक गई। इस दौरान यात्रियों ने सोचा कि शायद थोड़ी देर में सिग्नल मिल जाएगा और ट्रेन चलेगी लेकिन इंतजार जब आधे घंटे से ज्यादा का हो गया तो आगे के डिब्बों में बैठे कुछ लोगों ने लोको पायलट और पीछे के लोगों ने ट्रेन के गार्ड से मालूमात की। तब जाकर यात्रियों को पता चला कि लालकुआं रेलवे स्टेशन के सभी ट्रैकों पर काफी पानी भर गया है जिस कारण सिग्नल क्लियर नहीं हो पा रहा है और अब ट्रेन वापस काशीपुर ही जाएगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में तबाही: पहले कभी नहीं देखा ऐसा मंजर...पटरी पर दौड़ा पानी, ट्रैक तीन फीट पानी में डूबे; ट्रेन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह सूचना जैसे-जैसे ट्रेन में सवार करीब 300 यात्रियों तक पहुंची तो सभी अपना-अपना सामान उठाकर जंगल के रास्ते भीगते हुए लालकुआं की ओर बढ़ चले। लालकुआं से यात्री सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए। उधर लालकुआं स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि चार घंटे बाद काशीपुर से दूसरा इंजन बुलाकर ट्रेन को काशीपुर भेजा गया।

यात्रियों का कहना-
मैं किच्छा में नर्स हूं। ट्रेन से ही आना-जाना करती हूं। अचानक ट्रेन जंगल में रुक गई। आधे घंटे बाद जब कुछ यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर गार्ड और लोको पायलट से मालूमात की तब पता चला कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी। अब लालकुआं से बस पकड़कर किच्छा जाउंगी।
-सीमा, यात्री।

मुझे बरेली जाना है। ट्रेन जंगल में रुक गई और काफी देर तक नहीं चली। बाद पता चला कि लालकुआं रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया है और ट्रेन अब आगे नहीं जाएगी। अब बस से आगे की यात्रा करूंगा।
-राशिद, यात्री।

राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में इलाज कराने के लिए अपने नाती के साथ जा रही हूं। काफी देर बाद अचानक लोग ट्रेन से उतरकर पैदल ही लालकुआं की ओर जाने लगे, तब उन्हें भी जानकारी हुई कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी।
- दीपा देवी, बुजुर्ग यात्री।

रामनगर से निरस्त हुईं तीन ट्रेनें
रामनगर में तेज बारिश के चलते रामनगर रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों का संचालन नहीं हो सका। रेलवे स्टेशन मास्टर राजकुमार ने बताया कि बारिश की वजह से 25035/25036 रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा सवारी गाड़ी 05409/05410 काशीपुर-रामनगर-काशीपुर ट्रेन और 05409/05410 काशीपुर-रामनगर-काशीपुर ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। 

लालकुआं से आज ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे प्रशासन ने भारी बारिश के कारण ऐहतियातन मंगलवार को भी तीन ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इज्जतनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से लालकुआं को चलने वाली 05363 मुरादाबाद-लालकुआं विशेष ट्रेन और लालकुआं से मुरादाबाद चलने वाली 05331 लालकुंआ-मुरादाबाद-लालकुंआ विशेष ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा काशीपुर से चलने वाली 05335 काशीपुर-कासगंज विशेष ट्रेन काशीपुर के स्थान पर लालकुआं से चलाई जाएगी जबकि यह ट्रेन काशीपुर से लालकुआं के बीच रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed