फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffickers busted with Khair's gills, three accused escaped from the scene

खैर के गिल्टों के साथ तस्कर धरा, तीन आरोपी मौके से भाग निकले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Traffickers busted with Khair's gills, three accused escaped from the scene
रामनगर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के गुलजारपुर के जंगल में खैर के गिल्टों के साथ वनकर्मियों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर रेंज के रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान गुलजारपुर प्लांट नंबर एन-3 में कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। टीम को देखते ही तीन आरोपी मौके से भागने लगे, जबकि तेजा सिंह पुत्र चानन सिंह निवासी इट्टवा, बाजपुर हत्थे चढ़ गया। तेजा से खैर की लकड़ी के गिल्टे बरामद हुए। मामले में तेजा और फरार आरोपी सुखचैन, कालू, अमरजीत के खिलाफ गुलजारपुर वन चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और पूर्व में भी रामनगर रेंज के अंतर्गत खैर, सागौन और अन्य प्रजाति के पेड़ों को काटने की बात कबूल की है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। टीम में वन दरोगा खीम सिंह अधिकारी, ठाकुर दत्त ध्यानी, भीम बहादुर, वन आरक्षी इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed