फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic will be diverted on 14-15 for Kainchi Dham fair

Nainital News: कैंची धाम मेले केे लिए 14-15 को डायवर्ट रहेगा यातायात

Fri, 13 Jun 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 13 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be diverted on 14-15 for Kainchi Dham fair
नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस पर पुलिस ने 14 व 15 जून के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। एसएसपी ने लोगों से यातायात प्लान देख घर से निकलने की अपील है।
विज्ञापन


14 जून की सुबह भवाली से कैंची धाम मोटर मार्ग पर छह बजे से रात 12 बजे तक सभी बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले सभी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, डांठ चौराहा नैनीताल व मस्जिद तिराहा भवाली पर रोका जाएगा। केमू व रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा। संवाद
विज्ञापन





14 जून को कैंची धाम जाने वालों के लिए व्यवस्था

हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट, नंबर एक मोड़ से कैंची धाम, नैनीताल से कैंची धाम जाने वालों के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग, हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्री वाहनों के लिए यह रहेगी व्यवस्था

ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। भीमताल से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खुटानी से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर, रानीखेत क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी क्षेत्र को जाने वाले सभी छोटे टैक्सी वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी से भीमताल होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।




ट्रैफिक प्लान : 15 जून को सुबह से रात तक

15 जून को कैंची की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों, केमू, रोडवेज बसों, राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम आने वाले दोपहिया वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा भीमताल, विकास भवन पार्किंग भीमताल, डांट चौराहा नैनीताल और मस्जिद तिराहा भवाली पर ही रोका जाएगा। सैनिटोरियम भवाली, नैनीबैंड एक भीमताल रोड, खैरना से कैंची धाम को आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं को श्री कैंची धाम मंदिर केवल शटल से भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में, हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में, अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जाएगा। नैनीताल से कैंचीधाम के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी।



नैनीताल से वाया पाइंस भवाली, कैंचीधाम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैंड दो से नैनीबैंड एक से खुटानी बैंड मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। हल्द्वानी-काठगोदाम भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले छोटे व टैक्सी वाहनों को खुटानी बैंड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व रानीखेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैंड और भीमताल से हल्द्वानी भेजा जाएगा।




14 से 16 तक हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक प्लान

बरेली, किच्छा और लालकुआं से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे। रामपुर, रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुआं से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड, नरीमन तिराहे से भेजा जाएगा।




ये भी जानिए

-कैंचीधाम स्थापना दिवस पर 14 से 16 तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने अपील की है कि आवश्यक सेवा वाले वाहन स्वामी 14 से 16 तक आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति छोटे व हल्के वाहनों से करें।

-काठगोदाम में यातायात का दबाव अधिक होने पर 15 जून को नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक मोड़ व रूसी बाईपास दो से डायवर्ट कर कालाढूंगी की ओर भेजे जाएंगे।


-भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र की निर्धारित पार्किंग स्थलों के पैक होने और उक्त स्थलों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने की दशा में रामपुर रोड, बरेली रोड से हल्द्वानी होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी गौलापार क्षेत्र में आरटीओ फिटनेस सेंटर, प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, स्टेडियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को कैंची धाम भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed