फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traffic remained closed for two hours on Almora Highway

Nainital News: अल्मोड़ा हाईवे पर गिरा मलबा, दो घंटे बंद रहा यातायात

Tue, 12 Sep 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traffic remained closed for two hours on Almora Highway
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर मलबा गिरने पर क्वारब पर लगा जाम। संवाद
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पुल और कतियागाड़ के पास सोमवार सुबह और दोपहर मलबा गिरने से दो घंटे यातायात बंद रहा। इससे यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच द्वारा जेसीबी से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 8 बजे क्वारब पुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर गिरने से हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर कोश्याकुटौली के एसडीएम बीसी पंत मौके पर पहुंचे। सुबह 9 बजे जेसीबी और पोकलैंड मशीन की मदद से मलबा हटाकर मार्ग पर आवाजाही शुरू की गई। वहीं दोपहर एक बजे कतियागाड़-सुयालबाड़ी के पास सड़क पर पत्थर-बोल्डर के गिरने से एक घंटा यातायात ठप रहा। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से पत्थर और बोल्डरों को हटाकर दोपहर 2 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। संवाद
विज्ञापन


कोट
एनएच के अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को सड़क पर जगह-जगह आए मलबे और पत्थरों को साफ करने के निर्देश दिए हैं।
- बीसी पंत, एसडीएम कोश्याकुटोली



बारह घंटे बाद खुला सीम-तल्लाकोट मार्ग
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के सीम-बजेड़ी-तल्लाकोट मोटर मार्ग पर घटेश्वर के पास रविवार की रात मलबा और पेड़ गिरने से बारह घंटे यातायात बंद रहा। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बजेड़ी, जोग्याड़ी, तल्लाकोट और सीम की तरफ आने जाने वाले वाहनों को वापस लौटकर 5 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। लोनिवि ने सोमवार शाम 4 बजे मार्ग खोला तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed