{"_id":"5fc161d88ebc3e9ba5302715","slug":"traffic-jam-from-mountain-to-city-passenger-upset-nainital-news-hld405433364","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से शहर तक ट्रैफिक जाम, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से शहर तक ट्रैफिक जाम, यात्री परेशान
विज्ञापन
रानीबाग भीमताल मार्ग पर पहाड़ काटकर किये जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते मार्ग बंद होने पर ?
- फोटो : HALDWANI
नैनीताल/ज्योलीकोट। शुक्रवार को शहर से पहाड़ तक लोगों को एक फिर जाम में परेशान होना पड़ा। नए पुल निर्माण के लिए रानीबाग-भीमताल रोड में यातायात शुक्रवार से प्रतिबंधित कर दिया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया। इससे हाईवे पर वाहन रेंगने लगे। दिन भर कई बार जाम लगता रहा।
रानीबाग में डबल लेन पुल का काम होने के चलते हुए मार्ग पर 27 नवंबर से चार दिसंबर तक बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है जबकि 10 से पांच बजे तक छोटे वाहन भी प्रतिबंधित हैं। इस कारण शुक्रवार को कुमाऊं का पूर्ण यातायात हल्द्वानी कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग से संचालित हुआ। वीकेंड और विवाह के वाहनों के ज्यादा होने से राजमार्ग में वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहा । यात्रा पूरी करने में लोगों को पूर्व की अपेक्षा ज्यादा समय खर्च करना पड़ा।
हल्द्वानी में हर सड़क पर रेंगते रहे वाहन
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड के लालडांठ, महिला अस्पताल के सामने, तीन पानी रोड पर शुक्रवार को जाम लगता रहा। रानीबाग में वाहन रेंगते चले। कालाढूंगी रोड के लालडांठ पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जाम लग गया। जाम कुछ तक लगने के बाद वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को इधर उधर किया तो यातायात सामान्य हो गया। महिला अस्पताल के सामने वाहन खड़ा होने पर एक बजकर 26 मिनट पर जाम लग गया। आरटीओ रोड पर बड़े वाहनों के खड़े होने से आवागमन दोपहर में बाधित रहा। मंडी से तीनपानी रोड पर रोड बड़े वाहनों के आने के कारण दो बार जाम लगा लेकिन खुद ही यातायात सामान्य हो गया। इधर भीमताल रोड निर्माण के चलते यातायात ज्योलीकोट -नैनीताल मार्ग की तरफ डायवर्ट कर दी गई है। इस कारण रानीबाग में दोपहर के समय रेंगते हुए चल रहे थे। पुल को स्थानीय लोग पैदल पार रहे थे।