फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic Congestion in Nainital Post-Eid Ban on Two-Wheelers Long Jams at Intersections

Nainital: ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

Sun, 22 Mar 2026 01:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 22 Mar 2026 01:50 PM IST
सार

ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Traffic Congestion in Nainital Post-Eid Ban on Two-Wheelers  Long Jams at Intersections
नैनीताल में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी में रोक दिया। वाहनों को वाया हल्द्वानी से भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सीओ सुमित पांडे के अनुसार, नैनीताल शहर में पार्किंग की सीमित व्यवस्था के कारण दोपहिया वाहनों को कालाढूंगी से सीधे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इन्हें हल्द्वानी मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है, ताकि शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन


Kotdwar: आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, दो भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था के चलते नैनीताल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए जाम खुलवाया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही सुचारू कराई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed