फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Trading was light in the market after the strike in haldwani

Uk: हड़ताल के बाद खुली मंडी में कारोबार हल्का, पहाड़ों के लिए सब्जियों की सप्ताई हुई सुचारु

Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
सार

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा नेता के आश्वासन के बाद शुक्रवार को मंडी के व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोलीं। तीन दिन के धरना-प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को मंडी परिसर की सभी दुकानें सुचारू रूप से संचालित हुई हैं।

विज्ञापन
Trading was light in the market after the strike in haldwani
हल्द्वानी बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में आढ़त में होता सब्जी का लदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और भाजपा नेता के आश्वासन के बाद शुक्रवार को मंडी के व्यापारियों ने दोबारा दुकानें खोलीं। तीन दिन के धरना-प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को मंडी परिसर की सभी दुकानें सुचारू रूप से संचालित हुई हैं। इसके चलते आम लोगों समेत किसानों को राहत मिली हैं। पहाड़ों के लिए भी सब्जी की सप्लाई शुरू हो गई है। हालांकि मंडी में माल की सप्लाई कम आने से और दिनों की तुलना में कारोबार हल्का रहा था। मंडी में माल कम आने के चलते कुछ सब्जियों के रेटों में भी अंतर आया है ।

विज्ञापन


बोले व्यापारी

एक दिन मंडी बंद होने से कारोबार बहुत कॉफी प्रभावित रहा। मंडी के खुलने के बाद लोकल की खरीदारी रोजाना की तरह सामान्य रही। माल कम होने से पहाड़ों और दूर क्षेत्रों के लिए होने वाली सप्लाई कम थी। - प्रदीप भंडारी, आढ़ती व्यापारी मंडी

विज्ञापन

मंडी खुलने के बाद पहले दिन सप्लाई और दिनों की तुलना में कम आई थी। इसके चलते टमाटर, शिमला और हरी सब्जियों समेत कुछ दामों में बढ़ोतरी हुई थी। माल की सप्लाई शुरू होते ही सब्जी के दाम कम हो जाएंगे। - भुवन चंद्र बुधलाकोटी, आढ़ती व्यापारी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को व्यापारियों की हड़ताल देर से खत्म हुई थी। ज्यादातर किसानों और लोगों को इसकी समय पर जानकारी नहीं मिली। इसके चलते कारोबार हल्का रहा। मंडी से पहाड़ों में होने वाली सब्जी की सप्लाई भी कम रही। यदि रोजाना 50 से 60 ट्रक माल आता है तो आज मंडी में केवल पांच से छह ट्रक माल ही पहुंचा है। रविवार से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। - कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed