फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders will boycott civic elections if parking is not built in bhimtal

Bhimtal News: व्यापारियों ने की महापंचायत, पार्किंग नहीं बनने पर निकाय चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Fri, 20 Dec 2024 02:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल/नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

सीएम की घोषणा के पांच साल बाद भी पार्किंग नहीं बनाए जाने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को रामलीला मैदान भीमताल में महापंचायत की। व्यापारियों ने पार्किंग नहीं बनने पर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Traders will boycott civic elections if parking is not built in bhimtal
व्यापारियों ने की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम की घोषणा के पांच साल बाद भी पार्किंग नहीं बनाए जाने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को रामलीला मैदान भीमताल में महापंचायत की। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने जिला प्रशासन और प्राधिकरण पर भीमताल में पार्किंग का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाया। रौतेला ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से बीते कुछ समय पहले हुई बैठक में दो दिन के अंदर पार्किंग की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने पार्किंग नहीं बनने पर निकाय चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, पकंज जोशी, मनोज भट्ट, प्रेम कुल्याल, दीपक वर्मा, रामपाल सिंह गंगोला, नीरज कुमार, पूरन जोशी, नवीन आर्या ने कहा कि प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते भीमताल पर्यटन के क्षेत्र में पिछड़ गया है। साथ ही कहा कि डीएम और कुमाऊं कमिश्नर की ओर से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग की भूमि का चयन पार्किंग निर्माण के लिए करने के बाद भी अभी तक पार्किंग नहीं बन पाई है। पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया ने कहा कि भीमताल में पार्किंग नहीं होने से सैलानियों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मल्लीताल, डांठ, तल्लीताल और नौकुचियाताल में पार्किंग का निर्माण कराने की मांग की। साथ ही सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों की ओर से सोमवार को डीएम से मुलाकात भीमताल में पार्किंग का जल्द निर्माण करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


पार्किंग का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन के साथ भीमताल में दुकानें बंद रखी जाएगी। इस दौरान नितेश बिष्ट, हरीश पनेरू, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, राकेश बृजवासी, हिमांशु रौतेला, भानु लोशाली, केडी जोशी, मीनाक्षी भगत, रवि कुमार, विनीत जोशी, आशु पाठक, मोहित पडियार, गुंजन रौतेला, योगेश तिवारी, धन सिंह राणा, अरूण कांडपाल, शुभम नैनवाल, नीरज रैकुनी, मनोज दुर्गापाल, ज्योति पुरी, मोहित श्रीवास्तव, ललित मेहरा, सीमा टम्टा, शिप्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed