फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders troubled by waterlogging in road potholes

Nainital News: सड़क के गड्ढों में जलभराव से व्यापारी परेशान

Mon, 15 Jul 2024 05:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by waterlogging in road potholes
भीमताल/गरमपानी। नौकुचियाताल मार्ग पर गड्ढे होने और उसमें जलभराव के कारण स्थानीय व्यापारी और वाहन चालक परेशान हैं। व्यापारी जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि वाहनों की आवाजाही होते समय कीचड़ दुकानों में आ रहा है। लोनिवि के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने गड्ढों को भरने की मांग की है। इधर बेतालघाट क्षेत्र की सड़कों में भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर बारिश से धनियाकोट में किसानों के खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के कुंदन सिंह, गोधन सिंह ने बताया कि बारिश से शिमला मिर्च, बीन, गोभी और टमाटर की फसलें खराब होने से आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed