फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders removed women's turban

व्यापारियों ने महिला का फड़ हटाया

Mon, 29 Jan 2018 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Mon, 29 Jan 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Traders removed women's turban
नैनीताल में रविवार को व्यापारियों से वार्ता करते एसएसआई बीसी मासीवाल। - फोटो : अमर उजाला

नगर के मल्लीताल स्थित तिब्बती मार्केट के पास रविवार दोपहर अवैध रूप से फड़-खोखे लगाने पर व्यापारियों का फड़ व्यवसायियों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली आ धमके, मामला बढ़ते देख कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने पुलिस टीम मौके पर भेजी। मौके पर पहुंची दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला शांत कर दिया। इस बीच तिब्बती व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से क्षेत्र से अवैध फड़, खोखे हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


 डीएसए मैदान की पार्किंग प्रवेश स्थल से तिब्बती मार्केट के बीच पाथ वह पर स्थानीय लोग लंबे समय से ही फड़ लगाते रहे हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे तिब्बती मार्केट, न्यू पालिका मार्केट के कुछ व्यापारी वहां पर पहुंचे। वह फड़, खोखे हटाने को कहने लगे। आरोप है कि इन व्यापारियों ने रेखा का फड़ हटा दिया। इस पर वह अपने अन्य फड़, खोखे वाले साथियों के साथ कोतवाली पहुंची, उसने सामान फेंकने का आरोप लगाया। इस दौरान यहां पर तिब्बती, न्यू पालिका मार्केट के व्यापारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, कोतवाली के समक्ष मौजूद कोतवाली के एसएसआई भुवन चंद्र मासीवाल, एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, दीपक सिंह बिष्ट को मौके पर भेजा। पुलिस के समक्ष भी दोनों में विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने प्रकरण की शिकायत पालिका प्रशासन से करने की बात कह कर जैसे-तैसे मामला शांत किया। व्यापारियों के अनुसार पंत पार्क में फड़ हटाने के बाद यहां भी फड़-खोखे हटा दिए गए थे, लेकिन यहां दोबारा अवैध फड़ लगाए जा रहे हैं जबकि फड़, खोखे वालों का कहना है कि लंबे समय से इसी जगह पर कारोबार कर आजीविका चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed