{"_id":"64f8e8a5296ed68b890b6d76","slug":"traders-demanded-to-stop-power-cuts-haldwani-news-c-337-1-shld1032-701-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्यापारियों ने की बिजली कटौती बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्यापारियों ने की बिजली कटौती बंद करने की मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता से मिलकर शहर में हो रही कटौती को बंद करने की मांग की है।
अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होते हुए भी व्यापारियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय बिजली जाने से खरीदारी को आने वाली महिलाओं और व्यापारियों को भी खतरा बना रहता है। उन्होंने कटौती बंद करने और ट्रांसफार्मर व विद्युत लाइन को सुरक्षित करने की भी मांग की। मिलने वालों में संदीप सक्सेना, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, पवन सागर, बृजेश तिवारी, संदीप गुप्ता, अंकुर ओबरॉय, आदर्श सक्सेना, रिंकू जायसवाल शामिल रहे। संवाद
पानी के लिए घंटों खड़े रहे लोग
हल्द्वानी। शहर में दो नलकूप खराब होने और पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे हर रोज करीब पांच हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
बुधवार को राजपुरा और हाइडिल के नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी रहा। परेशान लोग दिन भर उमस भरी गर्मी में टैंकरों से पानी भरने के लिए मजबूर रहे। लोग घंटों तक टैंकरों का इंतजार करते रहे। लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से दमुवाढूंगा, कुंवर कॉलोनी, वारसी कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी और गणपति विहार में पेयजल किल्लत से लोग परेशान रहे। जल संस्थान का दावा है कि विभाग के सात टैंकरों से 42 चक्कर पानी बांटा गया। जल संस्थान के एई रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही नलकूप से पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
हड़ताल पर रहे प्राइवेट टैंकर संचालक
हल्द्वानी। प्राइवेट टैंकरों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। पुराने बिलों का भुगतान रुकने से नाराज टैंकर संचालकाें ने कहा कि पेयजल किल्लत होने से लोग परेशान हो रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।