फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Traders angry over fare reduction, mining work halted

Nainital News: भाड़ा घटाने से गुस्साए कारोबारी, खनन कार्य ठप किया

Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traders angry over fare reduction, mining work halted
फोटो - बरेली रोड के स्टोन क्रशरों में जाकर प्रदर्शन करते क्षेत्र के खनन व्यवसायी। - फोटो : doda
लालकुआं/हल्दूचौड़। स्टोन क्रेशर संचालकों की ओर से दो रुपये भाड़ा गिराने के बाद आक्रोशित गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने लालकुआं डिवीजन के सभी गौला निकासी गेटों के साथ हल्द्वानी डिवीजन के भी तीन निकासी गेट बंद करा दिए हैं। खनन कारोबारियों ने क्षेत्र के तमाम स्टोन क्रशरों में जाकर उनकी बिक्री भी रुकवा दी। रविवार को 11 में से सात गेटों में खनन बंद रहा। डंपर एसोसिएशन ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए आंवला चौकी व इंदिरानगर गेट से गए 1234 खनन वाहन की निकासी नहीं की। वहीं क्रशरों से उपखनिज की बिक्री भी रोक दी गई है। इधर स्टोन क्रशर संचालकों ने एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा को ज्ञापन देकर खनन कारोबारियों पर ज्यादती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के बैनर तले किए जा रहे आंदोलन के तहत लालकुआं डिवीजन के सभी गौला निकासी गेट और हल्द्वानी डिवीजन के तीन गेट गोरापड़ाव, आंवला चौकी और इंदिरा नगर गेट बंद रहे। बाद में वाहन स्वामियों ने बेरीपड़ाव खुरपिया फार्म में बैठक कर लालकुआं फ्लाईओवर से एक विशाल रैली निकालकर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया। कारोबारियों के आंदोलन को डंपर एसोसिएशन और गौला खनन समिति ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रशरों पर जाकर बिक्री भी बंद करा दी और उप खनिज लोड गाड़ियों को क्रशर के धर्मकांटे पर खाली करवा दिया। समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि स्टोन क्रशर संगठन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेतावनी दी कि यदि दो रुपये घटाने का निर्णय 48 घंटे के भीतर वापस नहीं लिया गया तो वे लोग अपने वाहन सरेंडर कर देंगे। इस संबंध में अब सोमवार को एसडीएम से वार्ता होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मठपाल, इंदर सिंह बिष्ट, शंकर जोशी, जीवन कबड़वाल, इंद्र सिंह नयाल, सुरेश जोशी, जीवन बोरा, विजय खोलिया, भगवान धामी, पंकज दानू, वीरेंद्र दानू, हेमचंद्र दुर्गापाल, रमेश कांडपाल, हरीश भट्ट, गणेश भट्ट, नफीस चौधरी, पम्मी सैफी, उत्तम सिंह बिष्ट, नरेंद्र राणा, शेखर कांडपाल राजू चौबे, मदन उपाध्याय वाहन स्वामी मौजूद रहे।
--
क्रशर स्वामियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लालकुआं। स्टोन क्रशर व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में 12 से अधिक क्रशर संचालकों ने एसडीएम हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा। इसमें खनन कारोबारियों पर स्टोन क्रशरों पर आकर क्रशर के स्टाफ से अभद्रता करने और क्रशर में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। कुमाऊं स्टोन क्रशर एसोसिएशन चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो वे उद्योग बंद कर देंगे।

- स्टेश क्रशर संचालक कर रहे गुमराह : मठपाल
डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मठपाल ने कहा कि 10 दिन पहले 30 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आरबीएम का रेट तय किया गया था। बीते शनिवार को अचानक से इसे 28 रुपये कर रेट चस्पा कर दिया गया। आरोप लगाया कि स्टोन क्रशर स्वामी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उनकी तानाशाही के खिलाफ आंवला चौकी में 629 व इंदिरानगर में निकासी के लिए गए 605 वाहन बाहर नहीं निकाले गए हैं। मठपाल के अनुसार उन्हें ओवरलोड वाहन चलाने के लिए मजबूर किया है जबकि वह मानक के अनुसार उठान चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed