फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tractor overturns off road, driver injured

Nainital News: सड़क से नीचे पलटा ट्रैक्टर, चालक चोटिल

Fri, 01 Sep 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 01 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturns off road, driver injured
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड से रूसी बाईपास की ओर जा रहा ट्रैक्टर ताकुला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ी से रूसी बाईपास तक एडीबी की ओर से सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह गोरखपुर यूपी निवासी ट्रैक्टर चालक कन्हैया नैनीताल से ट्रैक्टर लेकर रूसी बाईपास को जा रहा था। इसी दौरान ताकुला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में कन्हैया बुरी तरह चोटिल हो गया। सूचना के बाद खोदाई कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हादसे में चोटिल चालक को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन


पर्यटकों की बाइक खाई में गिरी
नैनीताल। उत्तमनगर नई दिल्ली निवासी सतीश छाबड़ा और उनका दोस्त सौरभ कुमार शर्मा बुधवार देर रात नैनीताल से अपनी बाइक पर खुर्पाताल की ओर जा रहे थे। वह बारापत्थर क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि अचानक मोड़ पर बाइक रपटकर खाई में गिर गई। दोनों युवक बाइक से छिटककर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। देर रात दोनों ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को खुर्पाताल भिजवाया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि क्रेन की मदद से बाइक को खाई से बाइक निकलवाकर पर्यटकों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक रपटने से तीन युवक घायल

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर सुयालबाड़ी के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक रपटने से तीन युवक घायल हो गए। घायल बाइक सवार सागर बिष्ट (19), विक्रम डंगवाल (21) और हरीश डंगवाल (19) सभी निवासी मुक्तेश्वर को एक चालक ने प्राथमिक इलाज के लिए गरमपानी सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि अल्मोड़ा की तरफ से आ रहे डॉ. निर्मल सिंह आईसीआर अल्मोड़ा ने अपने निजी वाहन से तीनों घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed