फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will see the glimpse of Kumaoni culture as soon as they enter Haldwani

हल्द्वानी में प्रवेश करते ही पर्यटकों को नजर आएगी कुमाऊंनी संस्कृति की झलक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tourists will see the glimpse of Kumaoni culture as soon as they enter Haldwani
डीएम कैम्प कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते डीएम सविन बंसल। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को कुमाऊंनी लोक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। प्रशासन ने छह चौराहों को कुमाऊंनी कलाकृतियों से सजाने संवारने की योजना तैयार की है। इस योजना पर दस करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। रानीबाग, काठगोदाम रेलवे स्टेशन, नारीमन चौराहा, शीशमहल चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा के अलावा कठघरिया और पीलीकोठी चौराहे को कुमाऊंनी कलाकृतियों के माध्यम से विकसति किया जाएगा। इस योजना पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। डीएम सविन बंसल ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी को गेट वे ऑफ कुमाऊं कहा जाता है लेकिन कहीं भी कुमाऊंनी संस्कृति की झलक बाहर से आने वाले पयर्टकों को नजर नहीं आती, इसके लिए नया प्रोजेक्ट जनहित एवं पर्यटकों के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट को उच्च स्तर से हरी झंडी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि देश-दुनिया से आने वाले पर्यटक अब हल्द्वानी महानगर में प्रवेश करते ही कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

तोरणद्वार भी बनेगा
हल्द्वानी। डीएम ने कहा कि काठगोदाम में गेटवे ऑफ कुमाऊं का भव्य कुमाऊंनी सांस्कृतिक से सुसज्जित एवं आकर्षक तोरण द्वार भी बनाया जाएगा। इस भव्य द्वार पर कुमाऊंनी संस्कृति के अलावा कुमाऊं के दर्शनीय पर्यटक स्थलों जैसे गोलज्यू धाम, जागेश्वर धाम, मायावती आश्रम,कौसानी, डोल आश्रम, मोस्टामानू, मानसरोवर, ओम पर्वत आदि की झलक देखने को मिलेगी। वहीं छोलिया कलाकारों के आकर्षक नृत्य के चित्र भी डिस्प्ले होंगे। इस योजना से पर्यटकों की संख्या भी बढेगी जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इस तरह नजर आएंगे चौराहे
-नरीमन चौराहे पर गांव की महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, रणसिंगा के साथ खड़े व्यक्ति आदि पर आधारित थीम के दर्शन होंगे।
-काठगोदाम रेलवे स्टेशन तिराहे पर प्लेटफॉर्म का लुक देने की व्यवस्था की जा रही है।
-हाइडिल गेट पर राज्य की महान विभूतियों के दर्शन के लिए जमुली देवी, पं.नैन सिंह, तीलू रौतेली आदि के दर्शन पर आधारित थीम रखी गयी है।
- पीलीकोठी तिराहे के सौंदयीकरण में राजस्थान वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी।
-कठघरिया चौराहा का झील आधारित डिजाइन किया गया है।
-एसडीएम तिराहे पर सैनिकों को समर्पित सैनिक थीम पर आधारित प्रतीक चिन्ह बनाया जाएगा।
चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें भी लगेंगी
डीएम ने बताया कि चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी। शहर के अन्य मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की योजना है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। मुखानी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को उठाया तो डीएम ने कहा कि मुखानी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट की वजह से लगने वाले जाम को दूर किया जाएगा। दूसरे चरण में रामपुर रोड के चौराहों को विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed