फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will only be able to rent two-wheelers with black number plates, not yellow ones.

Nainital News: पीली नहीं काले रंग की नंबर प्लेट वाले दोपहिया ही किराये पर ले सकेंगे पर्यटक

Fri, 09 Oct 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 09 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tourists will only be able to rent two-wheelers with black number plates, not yellow ones.
हल्द्वानी। जिले में टैक्सी बाइकों को किराये पर देने पर रोक लगी है। अगर कोई पर्यटक दोपहिया वाहन बुक करेगा तो उसके साथ बाइक/टैक्सी चालक अनिवार्य रूप से जाएगा। ऐसे में अगर सैलानी दोपहिया वाहन को ही किराये पर लेना चाहते हैं तो उन्हें काली नंबर प्लेट वाली रेंटल गाड़ियां मिल सकती हैं। नियमों के तहत पर्यटक काले नंबर प्लेट वाले वाहन खुद चला सकेंगे।
विज्ञापन

नैनीताल जिले और आसपास के पर्यटक स्थलों पर आने वाले सैलानी अब तक आसानी से टैक्सी या निजी बाइक किराए पर लेकर पहाड़ की सैर करते थे। यह उनकी सहूलियत और सुविधा के लिहाज से बेहतर है लेकिन अब पर्यटकों को टैक्सी (पीली नंबर प्लेट) नहीं, रेंटल बाइक (काली नंबर प्लेट) ही चलाने के लिए मिलेगी। टैक्सी बाइक में वह केवल पीछे बैठ पाएंगे। आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी संभाग में अब तक केवल 60 रेंटल बाइक संचालक ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

ऐसे होगा रेंटल बाइक का पंजीकरण-
आरटीओ के अनुसार रेंटल बाइक किराये पर चलाने के लिए उसके स्वामी को पांच बाइकें एक साथ खरीदनी होंगी। इनकी नंबर प्लेट काली होगी और उसमें पीले रंग से नंबर लिखे होंगे जबकि टैक्सी बाइक की पीली प्लेट में काले रंग से नंबर लिखे होते हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टैक्सी दोपहिया रेंटल में ट्रांसफर नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैलानी रेंटल बाइक ही चला पाएंगे। इस संबंध में टैक्सी और बाइक संचालकों को निर्देशित किया गया है। नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। - अरविंद पांडेय, आरटीओ प्रवर्तन, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed